सफेद चादर में लिपटे पहाड़, कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फ ही बर्फ

देश- विदेश

हिमाचल में 174 स्टेट और 3 नेशनल हाइवे बंद

दिसंबर का आखिरी सप्ताह में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं। हिमाचल प्रदेश की वादियां बर्फ में लिपट गई हैं। मनाली, कुल्लू, रोहतांग और कई अन्य इलाकों में हुई भारी बर्फबारी ने संकट को तो बढ़ा दिया लेकिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। कल इस बर्फबारी की वजह से मनाली-केलांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से रोकनी पड़ी। अटल टनल के रास्ते पर तो करीब 1000 गाड़ियां फंस गईं। हालांकि प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया।

कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश जैसे हालात उत्तराखंड में भी होने लगे हैं। राज्य के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। हालांकि हिमाचल की तुलना में अभी यहां बर्फबारी कम है। फिर भी औली, उत्तरकाशी, चकराता, बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे ऊंचाई वाले इलाके सफेद चादर से ढंक गए हैं. केदारनाथ धाम में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी है. बर्फबारी की वजह से वहां चल रहा पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है। केदारनाथ धाम में कल से लगातार बर्फबारी जारी है। धाम में अभी तक एक फ़ीट से अधिक तक बर्फ गिर चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर ज्यादा ठंड रह सकती है।

हिमाचल में 3 नेशनल हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटे में 174 स्टेट और 3 नेशनल हाईवे बंद किए गए हैं.बिजली और पानी का भी कुछ ज़िलों के डिवीज़नल एरिया कनेक्शन काटा गया है। जबकि 6 ज़िलों में 683 जगह बिजली बाधित है। बदले मौसम और बर्फ़बारी के कारण जन सेवाएं बाधित है। आपदा सूचना विभाग ने जिले के अनुसार रिपोर्ट जारी की है. वहीं, सैलानियों के लिए भी एडवाइज़री जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *