जापान दौरा विशेष, निवेश से समृद्ध मध्यप्रदेश
विकास का नया अध्याय, जापान से वैश्विक प्रभाव
MP में औद्योगिक क्रांति, निवेशक दिखा रहे रुचि
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली “Global Investors Summit 2025” विकास के नए कीर्तिमान रचने वाला है। मध्यप्रदेश अनंत संभावनाओं से समृद्ध प्रदेश है। प्राकृतिक संसाधनों, अलौकिक पर्यटन स्थल, कुशल नीतियों एवं निवेश की असीम संभावनाओं से युक्त मध्यप्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। ये कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 दिवसीय जापान दौरे पर रहे। जापान के टोक्यो, ओसाका, कोबे और क्योटो में मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कई मुद्दों पर संवाद किया तो वहीं उद्योगपतियों और निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करते हुए यहां की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी जापान यात्रा को सुखद परिणाम मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश……..भारत की औद्योगिक और आर्थिक क्रांति का केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। निवेश और औद्योगिक क्षेत्र में मध्यप्रदेश, अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है। बड़ी संख्या में देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति आज मध्यप्रदेश से जुड़ना चाहते हैं।
जापानी संस्कृति से मध्यप्रदेश की समृद्धि तक… जापानी संस्कृति से परिचय से लेकर निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने तक चार दिवसीय जापान यात्रा अत्यंत सुखद एवं सफल रही। निश्चित ही जापान की यह यात्रा मध्यप्रदेश में निवेश के नये आयाम गढ़ेगी और फरवरी में भोपाल में आयोजित होने जा रही ‘Global Investors Summit’ में Partner Country के रूप में जापान की सहभागिता से दोनों देशों के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान यात्रा सिर्फ सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने जापानी धरोहर संरक्षण, पर्यटन विकास और वास्तुकला के नवाचारों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है और जापान से इस दिशा में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। जापान यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और औद्योगिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना है। भ्रमण के दौरान उन्होंने जापान की परंपरागत और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखने की नीति को भी सराहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान की ऐतिहासिक संरचनाओं और उनके संरक्षण के अनुभव से सीखकर मध्यप्रदेश के पर्यटन और धरोहर स्थलों के विकास में नवाचार लाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरे को प्रदेश के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये अपार संभावनाएं
- मध्यप्रदेश में फूड, आईटी, स्पाइस, प्लास्टिक, मेडिकल विपमेंट
- डिवाइस, सोलर इक्विपमेंट, फुटवियर, ईवी, फार्मा, टेक्स्टाइल
- सहित 300 से अधिक प्रकार के पार्क्स और गार्मेंट इकाइयां
- प्लग-एंड-प्ले जोन एवं सेमीकंडक्टर पार्क किये गए हैं स्थापित
- हमारी नीतियां गार्मेंट, लॉजिस्टिक्स, ईवी, खाद्य प्र-संस्करण, इथेनॉल
- आईटी, फार्म और मेडिकल डिवाइसेज में निवेश को आकर्षित करने लिए अनुकूल
- पर्यटन, आईटी, माईनिंग एवं नवकरणीय ऊर्जा के सेक्टर में निवेश के अवसर उपलब्ध
- मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक एवं पुरातात्विक पर्यटन की अपार संभावनाएं
- मध्यप्रदेश में सोलर, विंड, हाइड्रो एवं बायोमास ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी
- हीरा, कॉपर अयस्क और मैंगनीज के उत्पादन में देश में पहला स्थान
- कोयला, बॉक्साइट और ग्रेफाइट जैसे खनिजों के समृद्ध भंडार
- उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर सड़कों का नेटवर्क, संगठित लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
- देश में केन्द्रीय स्थिति, उद्योग अनुकूल इकोसिस्टम, प्राकृतिक मानव संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता
- निवेशकों के लिए भविष्य के स्वर्णिम अवसरों के साथ तैयार है मध्यप्रदेश
- फार्मास्युटिकल्स, ल़ॉजिस्टिक्स, प्लास्टिक, मेडिकल डिवाइसेज
- गारमेंट्स एंड टेक्स्टाइल्स सेक्टर्स में कर सकते हैं निवेश
- मेडिकल-आयुर्वेदिक एज्युकेशन और रिसर्च में निवेश की भी अच्छी संभावनाएं
- एआई-संचालित मेडिकल टेस्ट, डिजिटल हेल्थ सेवाएं, मोबाइल हेल्थ यूनिट सुविधाएं विकसित