बजट से पहले संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, युवाओं-बुजुर्गों पर फोकस  

देश- विदेश मध्यप्रदेश

सोनिया बोलीं- पढ़ते-पढ़ते थक गईं बेचारी, राहुल ने कहा- बोरिंग

18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का संबोधन दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण की शुरुआत कुंभ हादसे में दुख व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा- माननीय सदस्यों इस वक्त महाकुंभ भी चल रहा है। वहां हुए हादसे पर दुख प्रकट करती हूं। राष्ट्रपति ने आगे केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- 70+ बुजुर्गों को आयुष्मान का फायदा मिला, छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दोगुनी हुई। साथ ही 3 करोड़ नए घर का लक्ष्य जल्द पूरा होगा। राष्ट्रपति के इस अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं राहुल ने कहा- यह बोरिंग था, वहीं बातें बार-बार रिपीट की गईं। उधर सांसद पप्पू यादव ने कहा- राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं। वे बस लव लेटर पढ़ रही हैं।

आवास के लिए हमने ठोस कदम उठाए हैं। पीएम आवास योजना को बढ़ाते हुए 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे, 5 लाख 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्वामित्व योजना के तहत अब तक 2.25 करोड़ स्वामित्व कार्ड जारी किए। 70 लाख पिछले 6 महीने में लागू किए गए हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ रुपए का भुगतान पिछले महीने किया गया है। आयुष्मान के अंतर्गत 70 और उससे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को बीमा देने का फैसला लिया गया। छोटे उद्यमियों के लिए मुद्रा ऋण की सीमा 5 लाख से 10 लाख कर दी गई है।

छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता के लिए योजना शुरू की गई। 500 कंपनियों में इन्हें इंटर्नशिप भी दी जाएगी। पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया है। सरकार ने ग्राम सड़क योजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पिछले 6 माह में 17 वंदे भारत को जोड़ा गया है।

विकसित भारत के निर्माण के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल है। 50 हजार करोड़ की लागत से नेशनल रिसर्च सेंटर बनाया गया है। 10 हजार करोड़ की लागत से विज्ञान और प्रोद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इंडिया एआई मिशन शुरू किया गया है।

10 साल में देश के हर बड़ प्रयास का दायित्व युवाओं को उठाना पड़ा है। वो हर फील्ड में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं आगे बढ़ रही हैं। युवाओं को इंटर्नशिप से ग्राउंड पर काम करने का मौका मिल रहा है। 1.5 लाख स्टार्टअप हैं, स्किल इंडेक्स में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने के भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। इनोवेशन इंडेक्स में भारत की पोजिशन आगे बढ़ी है।

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि मेरी सरकार का मंत्र है सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसी पर हम काम कर रहे हैं। मेरी अंत्योदय की भावना है, जिसके लिए मेरी सरकार संकल्पित रही है। गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर आज अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। इन्होंने न्यू मिडिल क्लास का ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो नई ऊर्जा से भर रहा है। सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के यूनिफाइड पेंशन के तहत 50 फीसदी निश्चित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

मोदी बोले- इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे  

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया था। PM ने कहा- इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे। नारी शक्ति के गौरव को हमें स्थापित करना है। आज का नौजवान जब 45-50 साल का होगा तो वो विकसित भारत का सबसे बड़ा बेनिफिशियरी होगा। युवा पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा तोहफा बनने वाली है। जो 1930 में 1942 में आजादी की जंग में जुट गए थे। पूरी युवा पीढ़ी खप गई थी। 25 साल बाद जो पीढ़ी आई, उसके फल उसे मिले।

बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की

बजट सत्र से पहले मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा- मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं। ऐसे अवसर पर सदियों से हमारे यहां मां लक्ष्मी का नमन किया जाता है। मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती हैं। समृद्धि और कल्याण भी देती है। मैं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।

मोदी बोले- तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में, विकसित भारत का संकल्प पूरा करेंगे

देश की जनता ने मुझे तीसरी बार यह दायित्व दिया है और तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 यानी आजादी के 100 साल होंगे विकसित भारत का संकल्प ये बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा। नई ऊर्जा देगा। आजादी के 100 साल पर देश विकसित होता रहेगा। 140 करोड़ देशवासी अपने सामूहिक प्रयास से अपने संकल्प को पूरा करेंगे। तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में देश को भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चे पर सर्वांगीण विकास पपर आगे बढ़ रहे हैं।

अब पढ़िए राष्ट्रपति का अभिभाषण, 7 पॉइंट में…

किसानों पर फोकस

किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और आय बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। 332 मिलियन टन अनाज उत्पादन हुआ। खरीब-रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की है। मोटे अनाज की खरीद पर तीन गुना राशि खर्च की गई है। 109 उन्नत प्रजातियां किसानों को सौंपी गई हैं, अच्छी उपज के लिए। कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के दायरे को बढ़ावा मिलेगा। खाद्य तेलों और तेंदू उत्पादन को बढ़ाने का काम किया गया।  

स्टूडेंट्स पर फोकस

छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता के लिए योजना शुरू की गई। 500 कंपनियों में इन्हें इंटर्नशिप भी दी जाएगी। पेपर लीक को रोकने के लिए नया कानून लागू किया गया है। सरकार ने ग्राम सड़क योजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पिछले 6 माह में 17 वंदे भारत को जोड़ा गया है।

गरीबों-मिडिल क्लॉस पर

गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर आज अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। इन्होंने न्यू मिडिल क्लास का ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जो नई ऊर्जा से भर रहा है। सरकारी कर्मचारियों के सम्माान के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के यूनिफाइड पेंशन के तहत 50 फीसदी निश्चित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।

आदिवासियों पर

आज देश के विकास में सबका साथ है इसलिए हम देश के सभी सामर्थ्य का अनुभव कर रहे हैं। इसका लाभ दलित, वंचित और आदिवासी समाज को मिल रहा है। जिस जनजातीय समाज की उपेक्षा होती रही, हमने उसके कल्याण को प्राथमिकता दी। 770 से ज्याद एकलव्य विद्यालयों में आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। 30 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्वास्थ्य के लिए 5 करोड़ व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है।

इन्फ्रांस्ट्रक्चर पर

आधुनिक इन्फ्रांस्ट्रक्चर देश को नया आत्म विश्वास देता है। हमने कई माइल स्टोन खड़े किए हैं। 10 साल पहले बुनियादी ढांचे का बजट 2 लाख करोड़ था, अब यह 11 लाख करोड़ से ज्यादा है। डीप वाटर मेगा पोर्ट की बुनियाद रखी गई है। ये दुनिया का टॉप 10 पोर्ट में से एक होगा। उधमपुर, श्रीनगर-बारमुला रेल योजना पूरी हो गई है। देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेललाइन से जुड़ जाएगा। विश्व का सबसे ऊंचा ब्रिज, रेल केबल ब्रिज बनाया गया है।

हेल्थ सर्विस पर

कैंसर मरीजों के लिए कैंसर दवाओं को कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। सर्वाइकल कैंसर के लिए 9 करोड़ महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जितना बल फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया, उतना ही सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया। अस्पताल, इलाज और सेवा के चलते परिवार का खर्च लगातार कम हो रहा है। एक लाख 75 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं।

बैंकिंग-टेक्नोलॉजी पर

आज भारत टेक्नोलॉजी के रूप में अहम ग्लोबल प्लेयर है। भारत में 5 जी की शुरुआत इसका उदाहरण है। यूपीआई टेक्नोलॉजी की सफलता से प्रभावित हैं। 50 फीसदी से ज्यादा रियलटाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहा है। भारत में छोटे से छोटा दुकानदार इस सुविधा का लाभ उठा रहा है। बैंकिंग सेवाएं, UPI जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5 लाख से ज्यादा कॉमर्स सर्विस सेंटर में दर्जनों सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डीजी लॉकर से कहीं भी और कभी भी अपने अहम दस्तावेज दिखाने की व्यवस्था मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *